US India: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने जानकारी दी है कि दोनों देश व्यापार समझौते पर सहमत हो चुके हैं और अप्रैल के अंत में भारतीय प्रतिनिधिमंडल Washington, D.C. का दौरा करेगा। इस पहल को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
उच्चस्तरीय बैठकों से बढ़ी रफ्तार
सरजियो गोर ने यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव Jamieson Greer के साथ मुलाकात को फलदायी बताया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में दक्षिण और मध्य एशिया में व्यापार प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा, गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की।
US India: व्यापार समझौते के प्रमुख बिंदु
दोनों देशों के बीच फरवरी 2026 में अंतरिम व्यापार समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत भारत में अमेरिकी उत्पादों—जैसे औद्योगिक सामान, कृषि उत्पाद, रसायन और मेडिकल उपकरण—पर टैरिफ कम या समाप्त किए गए हैं। वहीं, भारतीय निर्यातकों को भी अमेरिकी बाजार में राहत मिली है।
एआई और निवेश पर विशेष जोर
गोर ने बताया कि भारत-अमेरिका कमर्शियल रोडमैप के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीकी सहयोग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एक नए एमओयू के जरिए भारत की एआई क्षमता को अमेरिकी टेक इकोसिस्टम से जोड़ने की योजना है। साथ ही, अमेरिका में भारतीय फार्मा निवेश को बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
US India: आगे की रणनीति और प्रतिनिधिमंडल का दौरा
भारतीय प्रतिनिधिमंडल के आगामी दौरे में समझौते से जुड़े कानूनी दस्तावेज, कार्यान्वयन की प्रक्रिया और अगले चरणों पर चर्चा होगी। इस दिशा में भारत के वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें…शाइना एनसी का ममता बनर्जी पर हमला, 15 साल के शासन पर उठाए सवाल








