Jk news: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए एक अहम पहल शुरू की है। सरकार अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले करीब 2.22 लाख परिवारों को हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की तैयारी कर रही है। इस योजना को लागू करने के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
पात्र परिवारों की लिस्ट तैयार
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो AAY श्रेणी में रजिस्टर्ड हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके लिए विभागों को राशन कार्ड और बिजली कनेक्शन के डेटा का मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सही लोगों तक योजना का लाभ पहुंच सके।
Jk news: बिजली बिल से मिलेगी राहत
सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद गरीब परिवारों पर बिजली के खर्च का बोझ कम करना है। जैसे ही पहचान की प्रक्रिया पूरी होगी, लाभार्थियों को इस योजना का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
क्या है अंत्योदय अन्न योजना (AAY)
Jk news: अंत्योदय अन्न योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश के सबसे गरीब परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराकर उन्हें खाद्य सुरक्षा देना है।
यह भी पढे़: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 2 की मौत








