Home » बिहार » बिहार की सियासत में CM चेहरे पर सस्पेंस खत्म! नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बिहार में पोस्टर वार तेज

बिहार की सियासत में CM चेहरे पर सस्पेंस खत्म! नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बिहार में पोस्टर वार तेज

Spread the love

Bihar News: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। पटना में अगले मुख्यमंत्री के रूप में निशांत कुमार के नाम के पोस्टर, होडिंग लगा दिए गए हैं.

पटना में लगे पोस्टर और होर्डिंग

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने के बाद राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं। इन पोस्टरों में उनकी तस्वीर के साथ ‘नेक्स्ट सीएम ऑफ बिहार’ लिखा हुआ है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Bihar News
                                                                                   Bihar News

Bihar News: कार्यकर्ताओं की खुली मांग

जेडीयू समर्थकों का कहना है कि राज्य को एक युवा नेतृत्व की जरूरत है और निशांत कुमार इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। पोस्टरों में यह भी लिखा गया है कि बिहार को “दंगा-फसाद और विवादों” से दूर रखते हुए एक शांत और विकासशील नेतृत्व चाहिए।

राजनीतिक समीकरणों पर नजर

हालांकि, अभी तक पार्टी या Janata Dal (United) की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है और सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

Bihar News: जेडीयू नेता संजय झा ने दी प्रतिक्रिया

जेडीयी नेता संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है मैं स्पष्ट कर देता हूं कि जो 2025 से 30 के लिए हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए गए थे. इसमें सबका सहयोग रहा. पांचों दलों समेत प्रधानमंत्री मोदी का लगातार दौरा हुआ. विरोधियों द्वारा नीतीश कुमार के लिए जताई जा रही चिंता पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्हें चिंता थी कि इस पार्टी का क्या होगा.

तेज हुई सियासी चर्चा

राज्यसभा में नीतीश कुमार के जाने के बाद यह सवाल और अहम हो गया है कि बिहार की कमान किसके हाथ में होगी। ऐसे में निशांत कुमार के समर्थन में सामने आए पोस्टरों ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मांग को कितना महत्व देता है और बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़े…ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आशा भोसले की भर्ती, OPD से रूम तक कितना महंगा है इलाज? जानकर रह जाएंगे हैरान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments