Asha bhosle: दिवंगत Lata Mangeshkar और Asha Bhosle भारतीय संगीत जगत की दो ऐसी आवाजें थीं, जिनका जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। बहनों के तौर पर उनका रिश्ता जितना खास था, उतना ही दिलचस्प उनका प्रोफेशनल तालमेल भी रहा। दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और किस्से आज भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक बातचीत में आशा भोसले ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह और लता मंगेशकर लंबे समय तक सिर्फ सफेद साड़ी ही पहनती थीं। इसके पीछे की वजह भी काफी अलग थी।
क्यों पहनती थीं सफेद साड़ी?
आशा भोसले ने बताया कि उन्हें और लता दीदी को लगता था कि सफेद रंग उनके ऊपर सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। उनका मानना था कि अगर वे दूसरे रंग पहनतीं तो उनका रंग थोड़ा सांवला नजर आता। बाद में आशा ने गुलाबी साड़ी पहनना शुरू किया, जिसे देखकर लता दीदी उन्हें अलग नजर से देखती थीं। हालांकि धीरे-धीरे आशा ने दूसरे रंगों को भी अपनाया।
Asha bhosle: घर और बाहर का रिश्ता था अलग
आशा भोसले ने यह भी बताया कि लता मंगेशकर का व्यवहार घर और बाहर बिल्कुल अलग होता था। घर में वह बेहद सहज और सामान्य रहती थीं, लेकिन जैसे ही बाहर जातीं, वह एक बड़ी कलाकार के रूप में पेश आती थीं। काम के दौरान उनके बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता होता था, जबकि घर में दोनों बहनों के बीच बेहद अपनापन था।
बहन के लिए छोड़ दी थी स्कूल
Asha bhosle: लता मंगेशकर और आशा भोसले का रिश्ता बचपन से ही बहुत मजबूत था। एक इंटरव्यू में खुलासा हुआ था कि लता ने स्कूल के पहले ही दिन पढ़ाई छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें आशा को साथ रखने की अनुमति नहीं मिली थी। परिवार की आर्थिक मदद के लिए दोनों बहनों ने बहुत छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।
यह भी पढे़: एमपी में बीता था सिंगर आशा भोसले का बचपन सराफा की गुलाबजामुन और रबड़ी सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थी पसंद








