Home » राष्ट्रीय » सीएम योगी का टीएमसी पर तीखा हमला, तुष्टिकरण और माफियाराज का आरोप

सीएम योगी का टीएमसी पर तीखा हमला, तुष्टिकरण और माफियाराज का आरोप

Yogi
Sonbhadra: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath speaks during the ‘Tribal Pride Day’ program organised on the 150th birth anniversary of freedom fighter Birsa Munda in Sonbhadra on Saturday, November 15, 2025. (Photo: IANS/X/@CMOfficeUP)

Yogi: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। पूर्वी मेदिनीपुर के नंदकुमार और कांथी दक्षिण में आयोजित जनसभाओं में उन्होंने टीएमसी को “तुष्टिकरण, माफियाराज और कट मनी की राजनीति” का प्रतीक बताया। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, सांस्कृतिक पहचान और विकास को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

टीएमसी पर ‘मां-माटी-मानुष’ नारे को लेकर सवाल

सीएम योगी ने टीएमसी के ‘मां-माटी-मानुष’ नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान हालात इसके विपरीत हैं। उनके अनुसार, “मां असुरक्षित है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है और मानुष भयभीत है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में तुष्टिकरण और राजनीतिक हिंसा के कारण विकास बाधित हो रहा है।

Yogi: सांस्कृतिक विरासत का हवाला

उन्होंने बंगाल की समृद्ध विरासत का जिक्र करते हुए स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ ठाकुर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसे महान व्यक्तित्वों को याद किया। योगी ने कहा कि जो भूमि कभी देश को दिशा देती थी, आज उसकी सांस्कृतिक पहचान संकट में है।

घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने का आरोप

मुख्यमंत्री ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम और हावड़ा जैसे जिलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और जनसंख्या संतुलन बदलने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक संतुलन से जुड़ा बताया।

Yogi: यूपी मॉडल और कानून-व्यवस्था पर जोर

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले वहां भी अराजकता थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ बनने के बाद हालात बदले हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश अब दंगा और कर्फ्यू मुक्त है तथा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। योगी ने कहा कि यही मॉडल बंगाल में भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने और केंद्र की योजनाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। अंत में उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि बंगाल को सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर लौटाने के लिए परिवर्तन जरूरी है।

ये भी पढ़ें…बोकारो मर्डर केस: प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, पुलिस की लापरवाही पर एक साथ 28 कर्मी सस्पेंड