Mp news: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से लेकर देश की राजनीति और सांस्कृतिक जगत तक कई विषयों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया वार्ता विफल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पाकिस्तान का प्रभाव पड़ता है, वहां विनाश ही होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में जब भी शांति की कोई पहल होगी, वह भारत की ओर से ही होगी और भारत ही वैश्विक शांति का मार्गदर्शक बनेगा। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव आयोग पर दिए बयान पर भी उमा भारती ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को याद रखना चाहिए कि अब वे फिल्मों के खलनायक नहीं, बल्कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें उसी के अनुरूप भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
अखिलेश यादव को प्रायश्चित की सलाह
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा केदारेश्वर मंदिर निर्माण को लेकर उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके परिवार को केदारनाथ तक पदयात्रा करनी चाहिए, तभी रामभक्तों पर गोली चलवाने के पाप का प्रायश्चित संभव होगा।
Mp news: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राय
महिलाओं के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उमा भारती ने कहा कि इसमें ओबीसी और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि 33% आरक्षण में से 50% हिस्सा इन वर्गों की महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आशा भोसले को श्रद्धांजलि
Mp news: मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर उमा भारती ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा जी ने अपने सुरों से दशकों तक देश को आनंदित किया और अब ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
यह भी पढे़: लता-आशा का अनोखा रिश्ता: सफेद साड़ी के पीछे की कहानी आई सामने








