Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » वंचितों के लिए बड़ा प्लान! योगी बोले-अंबेडकर के सपनों को कर रहे साकार, जानिए विस्तार से…

वंचितों के लिए बड़ा प्लान! योगी बोले-अंबेडकर के सपनों को कर रहे साकार, जानिए विस्तार से…

Spread the love

UP NEWS: योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न बी.आर.अंबेडकर की जयंती से पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके आदर्शों से प्रेरित होकर गरीबों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक

सीएम योगी ने कहा कि बाबासाहेब बी.आर.अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से करोड़ों लोगों को गरिमामयी जीवन का अधिकार दिया। उनकी शिक्षा, आर्थिक सोच और सामाजिक न्याय की अवधारणा आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

UP NEWS: शिक्षा और संघर्ष का संदेश

उन्होंने बाबासाहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को याद करते हुए कहा कि यह आज के समाज के लिए मार्गदर्शक है। साथ ही उनकी विद्वता और अध्ययनशील जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

सरकारी योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राशन, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं और ‘घरौनी’ योजना के जरिए लोगों को मालिकाना अधिकार देने का काम कर रही है। इसके अलावा छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह योजना और आवास योजनाएं वंचित वर्गों के लिए सहारा बनी हैं।

UP NEWS: शिक्षा पर विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालयों में वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। साथ ही बाबासाहेब के नाम पर छात्रावासों के निर्माण और पुनर्निर्माण से कमजोर वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

गरीबी उन्मूलन की दिशा में प्रयास

सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं। अब सरकार ‘जीरो पॉवर्टी’ कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पढ़ने की आदत विकसित करें और बच्चों को भी प्रेरित करें, ताकि B. R. Ambedkar के सपनों का सशक्त और समरस समाज बनाया जा सके।

ये भी पढ़े… क्या फिर बढ़ेगा अमेरिका-ईरान तनाव? समझौता फेल होने पर मार्क वार्नर की बड़ी चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments