PM MODI NEWS: नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में कहा कि भारत की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। उन्होंने इसे 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताते हुए कहा कि यह कदम नारी शक्ति को समर्पित होगा।
ऐतिहासिक फैसले की ओर देश
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय को मजबूत करेगा और इसे कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएगा।
PM MODI NEWS: महिला आरक्षण पर जोर
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 16 से 18 अप्रैल के बीच संसद में इस पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसे दशकों से चली आ रही महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बताया गया।
2023 में रखा गया था पहला कदम
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 2023 में नए संसद भवन में इस कानून को पारित कर ऐतिहासिक शुरुआत की गई थी, जिसे सभी दलों का समर्थन मिला था उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका देश के विकास को नई दिशा देगी।
PM MODI NEWS: शहीदों को श्रद्धांजलि, त्योहारों का जिक्र
अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश में मनाए जा रहे बैसाखी व नववर्ष के उत्सवों का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को ‘नए युग के आगमन’ की बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और मजबूत बनाएगा।
ये भी पढ़े… बिहार में CM चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक क्यों बनाया गया? जानिए वजह








