Home » राजनीति » “महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो लोकतंत्र और मजबूत होगा”, नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी

“महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो लोकतंत्र और मजबूत होगा”, नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी

Spread the love

Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर अहम बात कही है। दिल्ली में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को उनके अधिकार के अनुसार प्रतिनिधित्व मिले और दशकों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो।पीएम मोदी ने 16 से 18 अप्रैल के बीच होने वाले संसद के विशेष सत्र को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये तीन दिन देश के लोकतंत्र के लिए नई दिशा तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

2023 में उठाया गया था पहला बड़ा कदम

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि साल 2023 में नए संसद भवन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में इस दिशा में पहली बड़ी पहल की गई थी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद साफ है, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत बनाना।

Pm modi: 16 अप्रैल से शुरू होगा विशेष सत्र

पीएम मोदी ने बताया कि इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के लिए जरूरी फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान को देशभर की महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे इस पहल को और मजबूती मिल रही है।

Pm modi: संसद रच सकती है नया इतिहास

विशेष सत्र से पहले आयोजित महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। उन्होंने संकेत दिया कि महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे।

2029 तक लागू करने की दिशा में सहमति

Pm modi: पीएम मोदी ने कहा कि जब 2023 में यह विधेयक लाया गया था, तब सभी राजनीतिक दलों ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया था। साथ ही इसे 2029 तक लागू करने की मांग भी सामने आई थी, जिसमें विपक्ष ने भी जोर दिया था। उन्होंने कहा कि देश अब उस दिशा में बढ़ रहा है, जहां सामाजिक न्याय केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवस्था का स्वाभाविक हिस्सा बनेगा।

 

Written by: Kanishka Ram

 

यह भी पढे़: राजकीय सम्मान के साथ विदा हुईं आशा भोसले, शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments