Nitish Kumar Resignation: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तय करने के लिए राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने पटना के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।लोकभवन में हुई इस बैठक में सुरक्षा, व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इससे पहले सुबह 11 बजे उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इस्तीफे के बाद मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
Nitish Kumar Resignation: नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया
14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक और 3 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो शाम 4 बजे नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।
Nitish Kumar Resignation: 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह
नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल की शाम पटना पहुंचेंगे।
सियासी हलचल तेज
इस बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर लगातार नेताओं की आवाजाही जारी है।
ललन सिंह और संजय झा ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं, प्रदेश में कई जगहों पर नए मुख्यमंत्री के लिए धार्मिक अनुष्ठान और महायज्ञ भी किए जा रहे हैं।
यह भी पढे़ : “महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो लोकतंत्र और मजबूत होगा”, नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी








