Home » हिमाचल » शिमला घूमने आए चंडीगढ़ के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरने से दो की मौत

शिमला घूमने आए चंडीगढ़ के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरने से दो की मौत

Shimla Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आए चंडीगढ़ के एक परिवार के लिए सोमवार की रात जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल बन गई। समर हिल इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक अपने बच्चों से मिलने शिमला आए थे, जो यहां पढ़ाई कर रहे हैं।

एमआई रूम के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार देर रात समर हिल के एमआई रूम क्षेत्र के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हुए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Shimla Accident: चंडीगढ़ के रहने वाले थे मृतक

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चंडीगढ़ के मलोया निवासी बारा सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अपने बच्चों से मिलने शिमला आए हुए थे।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

Shimla Accident: हादसे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

 

ये भी पढ़े: क्या बीजेपी के सत्ता में आने पर बनेगा अलग ‘गोरखालैंड’? अमित शाह ने बंगाल में साफ की स्थिति

Leave a Comment