Home » अंतर्राष्ट्रीय » लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी

लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी

अमीर हमजा पर हमला

Aamir Hamza Attack: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (L-e-T) के संस्थापक सदस्य अमीर हमजा पर लाहौर में जानलेवा हमला हुआ है। एक अज्ञात हमलावर ने उस पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि उसे कई गोलियां लगी हैं और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अमीर हमजा पर हमला
अमीर हमजा पर हमला

हाफिज सईद के साथ मिलकर संगठन बनाने वाला आतंकी

लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर अमीर हमजा को गोली मारी गई। वह वही व्यक्ति है जिसने हाफिज सईद के साथ मिलकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की नींव रखी थी। उस पर भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप भी है।

जोशीले भाषण और कट्टर लेखन के लिए जाना जाता है

अमीर हमजा को अफगान मुजाहिदीन का अनुभवी सदस्य माना जाता है। वह अपने उग्र भाषणों और कट्टर विचारों वाली लेखनी के लिए जाना जाता है। उसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित किताब ‘काफिला दावत और शहादत’ (धर्म प्रचार और शहादत का कारवां) भी शामिल है।

अमीर हमजा पर हमला
अमीर हमजा पर हमला

Aamir Hamza Attack: लश्कर-ए-तैयबा में उसकी भूमिका

अमेरिका के वित्त विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा को एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। अमीर हमजा को भी प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में शामिल किया गया है। वह संगठन की केंद्रीय समिति में सक्रिय था और फंड इकट्ठा करने, नए लोगों की भर्ती करने और हिरासत में लिए गए आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत करने जैसे महत्वपूर्ण कामों में उसकी अहम भूमिका रही है।

ये भी पढ़े: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर संसद में बहस शुरू, लोकसभा में 18 घंटे की लंबी चर्चा, 3 बजे पीएम मोदी रखेंगे पक्ष