Home » स्वास्थ्य » घुटनों में दर्द और “कट-कट” की आवाज को न करें नजरअंदाज, जानिए इसके पीछे के गंभीर कारण और बचाव के उपाय

घुटनों में दर्द और “कट-कट” की आवाज को न करें नजरअंदाज, जानिए इसके पीछे के गंभीर कारण और बचाव के उपाय

घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय
Spread the love

Knee Pain Relief Tips: आज की लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधि कम होती जा रही है, जबकि मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है। यही कारण है कि आजकल बहुत से लोग घुटनों में दर्द और “कट-कट” की आवाज की शिकायत करते हैं। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने से पैरों में सूजन, भारीपन और दर्द भी बढ़ने लगता है। इन संकेतों को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि आगे चलकर ये गंभीर बीमारी बन सकते हैं।

घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय
घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय

घुटनों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अक्सर लोग घुटनों से आने वाली आवाज को सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं। उन्हें लगता है कि यह अपने आप या खान-पान से ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। घुटनों में आवाज आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में ज्यादा गैस बनना, कार्टिलेज का घिसना, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, शारीरिक गतिविधि का अभाव, बार-बार सीढ़ियां चढ़ना या लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहना। अगर इस आवाज के साथ दर्द भी हो, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय
घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय

आयुर्वेद के उपाय दे सकते हैं राहत

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द और आवाज से राहत पाने के कई तरीके बताए गए हैं। इसमें अश्वगंधा, योगराज गुग्गल और लाक्षादि गुग्गल जैसी औषधियों का उपयोग किया जाता है। हालांकि, इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि कोई साइड इफेक्ट न हो।

Knee Pain Relief Tips: रोजाना की आदतों में बदलाव है जरूरी

घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी है। रोज सुबह और शाम 15–20 मिनट टहलना चाहिए। इससे घुटनों का दर्द कम होता है और लचीलापन बढ़ता है। इसके अलावा, रात में तिल के तेल से घुटनों की मालिश करने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है। नियमित मालिश से “कट-कट” की आवाज भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।

Knee Pain Relief Tips: घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय
घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय

धूप और पोषण का सही संतुलन

रोजाना कम से कम 10 मिनट धूप लेना भी जरूरी है। विटामिन डी की कमी के कारण भी घुटनों में दर्द और आवाज की समस्या होती है। धूप में बैठने से न केवल विटामिन डी मिलता है, बल्कि घुटनों को सेंकने से दर्द में भी आराम मिलता है।

अपने आहार में मेथी का पानी शामिल करना भी लाभदायक हो सकता है। रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में वात संतुलित रहता है और घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें…गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, जानिए क्यों मिट्टी के घड़े का पानी है ज्यादा फायदेमंद

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments