Home » देश-विदेश » ईरान-अमेरिका टकराव तेज: 10 जहाज लौटाए, खाड़ी में व्यापार रोकने की चेतावनी

ईरान-अमेरिका टकराव तेज: 10 जहाज लौटाए, खाड़ी में व्यापार रोकने की चेतावनी

Iran US Blockade:

Iran US Blockade: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदरगाहों से निकलने की कोशिश कर रहे 10 जहाजों को वापस लौटा दिया। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, सोमवार से लागू नाकाबंदी के बाद अब तक कोई भी जहाज इसे पार नहीं कर पाया है।

ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका ने नाकाबंदी नहीं हटाई, तो वह फारस की खाड़ी, ओमान सागर और रेड सी में व्यापार को बाधित कर सकता है। ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता और जरूरत पड़ी तो वह संघर्ष जारी रखेगा।

Iran US Blockade: सीजफायर से पहले समझौते की कोशिश

21 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर से पहले दोनों देशों के बीच समझौते की कोशिश तेज हो गई है। अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है, हालांकि परमाणु मुद्दे पर अब भी मतभेद बने हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी तेहरान में बातचीत में शामिल हैं।

Iran US Blockade: लेबनान में बढ़ा संघर्ष

इजराइल और लेबनान के बीच भी तनाव जारी है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं।

 दवाओं की किल्लत और इंटरनेट ब्लैकआउट

ईरान में आवश्यक दवाओं की भारी कमी और कीमतों में तेज बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। साथ ही, देश में इंटरनेट पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध 48 दिनों से जारी है, जिससे लोग वैश्विक संपर्क से कटे हुए हैं।

ट्रम्प का बयान और कूटनीति

डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि इजराइल और लेबनान के नेता 34 साल बाद सीधे बातचीत कर सकते हैं, जिससे युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है।

यह भी पढे़ : महिला आरक्षण बिल पर संसद में हलचल के बीच दार्जिलिंग में PM मोदी के समर्थन में नारी शक्ति ने निकाली ‘धन्यवाद रैली’