Home » Breaking News » CM भगवंत मान का बिहार सीएम सम्राट चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘बीजेपी को दागी लोग अच्छे लगाते है …

CM भगवंत मान का बिहार सीएम सम्राट चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘बीजेपी को दागी लोग अच्छे लगाते है …

Punjab Politics: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद सियासत तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई का खुलकर विरोध किया और इसे राजनीतिक दबाव की रणनीति बताया।इस दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में मान ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए.

सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मान ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी पर कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, यहां तक कि 7 हत्या के आरोप भी लगे और वे जेल भी जा चुके हैं। मान ने यह भी कहा कि वह तीन बार अपनी उम्र बदल चुके हैं. ऐसे ही लोग बीजेपी को अच्छे लगते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना सही है ।

Punjab Politics: केंद्र सरकार और एजेंसियों पर निशाना

भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाना चाहिए, न कि ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर-बीजेपी सरकारों को ही लगातार जांच एजेंसियों के जरिए परेशान किया जा रहा है।

ईडी की कार्रवाई क्या है?

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत कई शहरों गुड़गांव, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में करीब 13 जगहों पर छापेमारी की। इसमें संजीव अरोड़ा के अलावा उनके सहयोगियों के ठिकाने भी शामिल हैं।

Punjab Politics: बढ़ता राजनीतिक टकराव

इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब और बिहार की राजनीति को आमने-सामने ला दिया है। एक तरफ आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसियां इसे कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बता रही हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

ये भी पढ़े… आप परिवार जैसे हैं… दिल छू लेगा मेरठ के SP का ये अंदाज, सेंट्रल मार्केट में धरना दे रही महिलाओं से बोले- ‘मुझे विनायक भैया कहिए’