Home » उत्तर प्रदेश » आप परिवार जैसे हैं… दिल छू लेगा मेरठ के SP का ये अंदाज, सेंट्रल मार्केट में धरना दे रही महिलाओं से बोले- ‘मुझे विनायक भैया कहिए’

आप परिवार जैसे हैं… दिल छू लेगा मेरठ के SP का ये अंदाज, सेंट्रल मार्केट में धरना दे रही महिलाओं से बोले- ‘मुझे विनायक भैया कहिए’

मेरठ के सेंट्रल मार्केट
Spread the love

UP News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब शहर के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उनका एक भावनात्मक अंदाज भी सामने आया, जब उन्होंने कहा कि नाम हमारा याद रखना, हम विनायक हैं… आप हमें विनायक भैया बोलोगे तो हमें अच्छा लगेगा।

7 दिन से जारी है विरोध प्रदर्शन

दरअसल, सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में पिछले 7 दिनों से व्यापारी और स्थानीय लोग धरने पर बैठे हैं। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में महिलाएं और परिवार भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। इस बीच गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी धरना खत्म कराने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एसपी सिटी ने महिलाओं से अलग से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

एसपी सिटी ने प्रदर्शनकारियों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए फैलाए जा रहे किसी भी आह्वान पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या बात के लिए सीधे पुलिस और प्रशासन से संपर्क करें। जब एसपी सिटी वहां से लौटने लगे तो मौके पर मौजूद लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के नारे लगाए। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका आभार जताते हुए प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा भी दिया।

UP News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 आवासीय भूखंडों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कर ‘सेटबैक’ सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही प्रभावित व्यापारी और स्थानीय निवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कोर्ट का है, इसलिए उसे लागू करना अनिवार्य है। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि वे प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एसपी सिटी का यह संवादात्मक और नरम रुख चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर जहां लोग अपने रोज़गार को लेकर चिंतित हैं, वहीं प्रशासन हालात को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने की कोशिश में जुटा है।

ये भी पढ़े… शामली में लोन एप के चक्कर में फंसे मजदूर ने जहर खाकर दी जान, आखिरी वीडियो में बोला- ‘फर्जी App ने मेरी जिंदगी नर्क कर दी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments