Home » लाइफस्टाइल » क्या वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह छोड़ना सही है या गलत? जान लें एक्सपर्ट्स की राज

क्या वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह छोड़ना सही है या गलत? जान लें एक्सपर्ट्स की राज

कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई

Healthy Carbs Benefits: आज के समय में वजन बढ़ना एक बहुत आम समस्या बन गई है, इसलिए लोग वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कई लोग डाइट शुरू करते ही सबसे पहले कार्बोहाइड्रेट (कार्ब्स) को पूरी तरह बंद कर देते हैं। उनका मानना होता है कि रोटी, चावल, ब्रेड या आलू खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन क्या सच में कार्बोहाइड्रेट वजन घटाने में रुकावट डालते हैं?

कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई
कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई

WHO और एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस सोच को गलत बताते हैं। WHO के अनुसार कार्बोहाइड्रेट वजन घटाने के दुश्मन नहीं हैं। असली बात कार्बोहाइड्रेट के प्रकार और उनकी मात्रा पर निर्भर करती है। अगर डाइट संतुलित हो और सही कार्ब्स चुने जाएं, तो ये वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं।

सभी कार्ब्स वजन बढ़ाते हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह धारणा गलत है कि सभी कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए ऊर्जा का एक बहुत जरूरी स्रोत हैं। अगर इन्हें पूरी तरह बंद कर दिया जाए तो शरीर में कमजोरी, थकान और मूड में बदलाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई
कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई

Healthy Carbs Benefits: कौन से कार्ब्स कम करने चाहिए?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि रिफाइंड और प्रोसेस्ड कार्ब्स जैसे सफेद आटा, सफेद चावल, चीनी, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम करना चाहिए। ये चीजें जल्दी पचती हैं और बार-बार भूख बढ़ा सकती हैं।

कौन से कार्ब्स फायदेमंद हैं?

इनके बजाय कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट लेना बेहतर होता है, जिनमें फाइबर अधिक होता है और जो लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। इनमें साबुत अनाज जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, रागी, ब्राउन राइस, दालें और बीन्स शामिल हैं। साथ ही फल जैसे सेब, केला, संतरा, हरी सब्जियां और नट्स व सीड्स जैसे बादाम, अखरोट और चिया सीड्स भी डाइट में शामिल किए जाने चाहिए।

Healthy Carbs Benefits: शरीर पर इन कार्ब्स का असर

ये कार्ब्स शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही ये क्रेविंग को कम करते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं।

Healthy Carbs Benefits: कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई
कार्बोहाइड्रेट और वजन घटाने की सच्चाई

सिर्फ कार्ब्स कम करना ही काफी नहीं

वजन घटाने के लिए सिर्फ कार्ब्स कम करना काफी नहीं होता, बल्कि डाइट में संतुलन जरूरी है। शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट की सही मात्रा चाहिए होती है। इसके साथ नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है। पूरी तरह कार्बोहाइड्रेट-फ्री डाइट लंबे समय तक अपनाना न तो आसान है और न ही स्वास्थ्य के लिए सही है।

सही डाइट अपनाने का बेहतर तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर तरीका यह है कि रोजमर्रा की डाइट में प्रोसेस्ड कार्ब्स की जगह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को शामिल किया जाए। उदाहरण के लिए सफेद ब्रेड की जगह साबुत अनाज की ब्रेड और सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या मिलेट्स का उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें…गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, जानिए क्यों मिट्टी के घड़े का पानी है ज्यादा फायदेमंद