Home » महाराष्ट्र » मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन लोगों को हमले के मामले में किया गया गिरफ्तार

मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन लोगों को हमले के मामले में किया गया गिरफ्तार

भायखला हमला मामला गिरफ्तारी
Spread the love

Byculla Attack: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि दो दिन पहले Mumbai के भायखला इलाके में एक गुजराती परिवार पर हमला किया गया था। इस बारे में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।

भायखला में दर्ज हुआ मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, भायखला थाने में यूसुफ पठान के ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी से पानी उछलकर शोएब खान (35) पर जा गिरा।यूसुफ खान ने तुरंत गाड़ी रोककर माफी मांगी, लेकिन शोएब गुस्से में आ गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया। इसके बाद उसने यूसुफ खान पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Byculla Attack:  भायखला हमला मामला गिरफ्तारी
भायखला हमला मामला गिरफ्तारी

रास्ते में फिर बढ़ा विवाद, कई लोग हुए शामिल

जब यूसुफ खान घर पहुंचे, तो उनके परिवार ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने को कहा।लेकिन पुलिस स्टेशन जाते समय रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान उर्फ मकालिक (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई। उनके साथ उनके बेटे उमरशाद पठान (35), शोएब पठान और एक अन्य व्यक्ति शेहबाज पठान भी थे। यहां एक बार फिर बहस शुरू हो गई।

Byculla Attack: लाठी और बैट से हमला, कई लोग घायल

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया।इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं।

इस मामले में शेहबाज पठान अभी फरार है, जबकि बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीसीटीवी और गवाह बने अहम सबूत

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मौके से मिली बांस की लाठियां व बेसबॉल बैट को सबूत के रूप में जुटाया है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के जरिए साफ तौर पर हो चुकी है।

ये भी पढ़े…ट्रम्प की सख्ती, समझौते तक नहीं हटेगी नाकेबंदी, ईरान बोला- धमकियों से नहीं झुकेंगे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments