BIHAR NEWS: तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करें। साथ ही उन्होंने बिहार से पलायन रोकने पर भी काम करने की सलाह दी, ताकि लोग राज्य में ही रोजगार पा सकें।
नीतीश के इस्तीफे पर उठाए सवाल
तेज प्रताप ने नीतीश कुमार के पद छोड़ने को लेकर कहा कि इसके पीछे कोई “अंदरूनी कारण” रहा होगा। उन्होंने इसे राजनीतिक उथल-पुथल का परिणाम बताया। निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी अनुभव की जरूरत है। साथ ही मजाकिया अंदाज में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता भी दे दिया।
BIHAR NEWS: आरजेडी के प्रदर्शन पर स्वीकारोक्ति
तेज प्रताप ने माना कि राष्ट्रीय जनता दल 25 सीटों तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि जिनके पास सत्ता है, उन्हें महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस काम करना चाहिए।
केरल में कांग्रेस पर तंज
तेजस्वी यादव के दक्षिण भारत दौरे और केरल में चुनाव लड़ने की योजना पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जैसा बिहार में हुआ, वैसा वहां भी न हो जाए।”
साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई कि केरल में उसका प्रदर्शन खराब हो सकता है।
BIHAR NEWS: राहुल-प्रियंका पर टिप्पणी
तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें “कुर्सी का लालच” हो गया है। वहीं प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस को वही बेहतर तरीके से चला सकती हैं।
बंगाल राजनीति पर भी बोले
पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी से कामकाज का हिसाब देने की बात कही और घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा के रुख को सही बताया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि “आंतरिक समर्थन” दे रही है।
ये भी पढ़े… केजरीवाल न सिर्फ नाटकबाजी कर रहे हैं, बल्कि वे हाईकोर्ट से डरे हुए भी हैं -बांसुरी स्वराज








