Home » राजनीति » मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान अब बीजेपी कर रही माफीं की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान अब बीजेपी कर रही माफीं की मांग

Kharge Modi atankwadi:
Spread the love

Kharge Modi atankwadi: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

चेन्नई में दिया बयान, गठबंधन पर साधा निशाना

खरगे ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIADMK और भाजपा के गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे दलों का साथ देना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में एम.के. स्टालिन को भाजपा के खिलाफ मजबूत नेता बताया।

Kharge Modi atankwadi: BJP का पलटवार, माफी की मांग

भाजपा ने खरगे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पार्टी ने दावा किया कि अब तक पीएम मोदी को कई बार अपमानित किया गया है और खरगे को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Kharge Modi atankwadi: खरगे की सफाई ‘बयान को गलत तरीके से पेश किया गया’

विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि सरकार की कार्यशैली में दबाव और डर का माहौल बनाया जा रहा है।

केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप

खरगे ने आरोप लगाया कि ED, IT विभाग और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने डिलिमिटेशन प्रक्रिया को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

यह भी पढे़ : ममता सरकार के खिलाफ क्यों गुस्से में हैं बंगाल के लोग ? बोले- इस बार इस बार ‘दीदी’ का जाना तय…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments