Home » अंतर्राष्ट्रीय » United Nations: लेबनान में इजरायली हमलों के शिकार हो रहे हैं शांति सैनिक, काफी दुखी हैं यूएन महासचिव

United Nations: लेबनान में इजरायली हमलों के शिकार हो रहे हैं शांति सैनिक, काफी दुखी हैं यूएन महासचिव

United Nations: लेबनान में इजरायली हमलों के शिकार हो रहे हैं शांति सैनिक, काफी दुखी हैं यूएन महासचिव
United Nations: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते ईरान के नागरिक ठिकानों को जमकर निशाना बनाया।अकेले मिनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में कम से कम 175 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे जिनकी आयु 7 से 12 वर्ष के बीच थी।ईरान के आम नागरिक तो दूर इजरायली हमलों में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक भी जानें गंवा रहे हैं। इस बीच लेबनान में इजरायली हमले से एक और फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की है। यूएन महासचिव के प्रवक्ता के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, लेबनान में यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स (यूएनआईएफआईएल) में काम कर रहे दूसरे फ्रांसीसी सैनिक की शनिवार को हुए हमले में घायल होने के बाद हुई मौत से दुखी हैं।

शांति सैनिकों पर हमले बंद हों

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार (लोकल टाइम) को एक बयान में कहा कि शांति सैनिकों पर हमले बंद होने चाहिए। ये अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन हैं और वॉर क्राइम की श्रेणी में आ सकते हैं।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने यूएन प्रवक्ता के हवाले से बताया कि शांति सैनिकों पर हुए सभी हमलों की तुरंत जांच होनी चाहिए और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन पर असरदार तरीके से मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस बारे में, महासचिव शनिवार की घटना के बारे में लेबनानी अधिकारियों की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।

United Nations: सीजफायर का सम्मान करें

गुटेरेस ने सभी लोगों से गुरुवार को घोषित इजरायल-लेबनान सीजफायर का सम्मान करने की अपील की। ​​बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र दुश्मनी खत्म करने और सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1701 को पूरी तरह लागू करने की दिशा में डिप्लोमैटिक कोशिशों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मकसद हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लड़े गए 2006 के लेबनान युद्ध को सुलझाना है।
गुटेरेस ने दूसरे शांति सैनिक के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ-साथ फ्रांस की सरकार और लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।

United Nations: विस्फोटक डिस्पोजल टीम पर हुआ हमला

बुधवार को पहले, स्टीफन दुजारिक ने मारे गए फ्रांसीसी सैनिक की पहचान 31 साल के कॉर्पोरल अनिसेट गिरार्डिन के रूप में की, जो एक स्पेशलिस्ट डॉग हैंडलर थे। गिरार्डिन इतनी बुरी तरह से घायल हुए थे कि बुधवार को पेरिस के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दुजारिक ने कहा कि जब दक्षिणी लेबनान में सड़क साफ करते समय यूएनआईएफिल की फ्रांसीसी टुकड़ी के साथ काम कर रही विस्फोटक ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीम पर हमला हुआ, तो वह बुरी तरह घायल हो गए।यह कार्रवाई यूएनआईफिल के अलग-थलग पड़े ठिकानों तक दोबारा पहुंच बहाल करने के प्रयास के तहत की जा रही थी। गिरार्डिन शनिवार की घटना में जान गंवाने वाले दूसरे सैनिक थे।एक और फ्रांसीसी सैनिक, जो बुरी तरह घायल हो गया था, उसे भी इलाज के लिए मंगलवार को पेरिस वापस भेज दिया गया। वह अभी भी मेडिकल केयर में है। दुजारिक ने कहा कि एक चौथा शांति सैनिक, जिसे मामूली चोटें आई थीं, दक्षिणी लेबनान में अपनी यूनिट के साथ अपनी पोस्ट पर लौट आया है।
यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का शुरुआती अंदाजा था कि पीसकीपर पर नॉन-स्टेट हथियारबंद समूह हिजबुल्लाह ने शायद हमला किया था।

ये भी पढ़ें….ईरान का सख्त रुख, नाकेबंदी हटे बिना नहीं खुलेगा होर्मुज, इस्लामाबाद में बातचीत संभव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments