Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में टीएमसी की दादागिरी आई सामने कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी को दौड़कर पीटा

बंगाल में टीएमसी की दादागिरी आई सामने कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी को दौड़कर पीटा

Bengal election violence:

Bengal election violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में शुभेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा हमले का मामला सामने आया, जबकि आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर पथराव किया गया।

कुमारगंज में BJP प्रत्याशी पर हमला

कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि 8-10 पोलिंग स्टेशनों से उनके एजेंटों को जबरन हटाया गया। जब वे खुद मौके पर पहुंचे और विरोध जताया, तो कथित तौर पर TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।

वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें बचाते हुए घटनास्थल से हटाते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हमले के बाद शुभेंदु सरकार को खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

Bengal election violence: गाड़ी में तोड़फोड़, चोट लगने का दावा

शुभेंदु सरकार ने दावा किया कि हमले में उन्हें चोटें आईं और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उनका कहना है कि हमलावर डर का माहौल बनाना चाहते थे।

Bengal election violence: चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

घटना के बाद चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर पथराव

दूसरी ओर, आसनसोल में BJP नेता अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर भी हमला हुआ। बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए, जिससे एक वाहन का शीशा टूट गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

राज्य में TMC और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों दल एक-दूसरे पर हिंसा और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढे़ : बांग्लादेशी हिंदू ने बंगाल का पलट दिया चुनाव, खबर इंडिया के कैमरे पर बोले लोग- ‘इस बार बदलाव तय’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments