Home » मध्य प्रदेश » भाजपा के इस फैसले से बदल जाएगी किसानों की किस्मत! जानिए कैसे

भाजपा के इस फैसले से बदल जाएगी किसानों की किस्मत! जानिए कैसे

MP NEWS: हेमंत खण्डेलवाल ने मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी की सीमा 22 लाख मीट्रिक टन बढ़ाए जाने पर नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे किसानों के हित में लिया गया बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

100 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ी खरीदी सीमा

खण्डेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की सीमा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दी है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित होगा।

MP NEWS: किसान कल्याण वर्ष में बड़ी सौगात

उन्होंने कहा कि यह फैसला “किसान कल्याण वर्ष” के दौरान किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री के प्रयासों का जिक्र

खण्डेलवाल ने मोहन यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को गेहूं उत्पादन में बढ़ोतरी की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

MP NEWS: ‘किसानों के प्रति केंद्र का स्नेह’

उन्होंने कहा कि खरीदी सीमा बढ़ाना प्रधानमंत्री के मध्यप्रदेश के किसानों के प्रति विशेष स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे सरकार अधिक मात्रा में गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद सकेगी।

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस फैसले के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और उनकी उपज का पूरा लाभ उन्हें मिल सकेगा।

ये भी पढ़े… पापा को लाश छूने भी मत देना… तुम जीत गए, जीत मुबारक? 2 पेज का सुसाइड नोट लिख वकील बेटे ने कानपुर कचहरी की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments