Home » उत्तर प्रदेश » झांसी पुलिस महकमे में 370 सिपाहियों के तबादले पर सवाल? चार दिन बाद भी लागू नहीं हो सका आदेश

झांसी पुलिस महकमे में 370 सिपाहियों के तबादले पर सवाल? चार दिन बाद भी लागू नहीं हो सका आदेश

झांसी पुलिस महकमे में 370 सिपाहियों के तबादले पर सवाल

UP Police: झांसी पुलिस विभाग में हाल ही में हुए बड़े पैमाने के तबादले अब चर्चाओं और सवालों के घेरे में आ गए हैं। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबी जीटीएस मूर्ति द्वारा एक साथ 370 सिपाहियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए थे। आदेश में स्पष्ट रूप से तत्काल प्रभाव से नई तैनाती निर्धारित की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी यह आदेश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो सका है।

थानों में अब भी पुराने स्टाफ की तैनाती

स्थिति यह है कि जिन सिपाहियों का तबादला विभिन्न थानों और चौकियों में किया गया था, वे अभी भी अपने पुराने स्थानों पर ही कार्यरत हैं। नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार और महिला थाना जैसे महत्वपूर्ण थानों में बड़े स्तर पर स्टाफ परिवर्तन किया गया था, लेकिन अब तक किसी भी सिपाही ने अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सोमवार से शुक्रवार तक का यह अंतराल अब विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। आमतौर पर “तत्काल प्रभाव” वाले आदेशों में एक-दो दिनों के भीतर रिलीविंग और जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है, लेकिन इस मामले में स्थिति पूरी तरह उलट दिखाई दे रही है।

UP Police: आदेश लागू न होने पर बढ़ी चर्चा

चार दिन बीत जाने के बावजूद तबादला आदेश लागू न होने से पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यह मामला अब विभागीय व्यवस्था और आदेशों के पालन को लेकर भी सवाल उठा रहा है। इस पूरे मामले पर विभागीय सूत्रों का कहना है कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान फोर्स की कमी न हो, इसलिए सिपाहियों को फिलहाल उनके मौजूदा थानों में ही रोका गया है। हालांकि, तबादला आदेश में इस तरह की किसी भी देरी का स्पष्ट उल्लेख नहीं था, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस और बढ़ गया है।

प्रेमनगर, कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद, रक्सा, सदर बाजार, बबीना और महिला थाना समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर सिपाहियों के तबादले किए गए थे। लेकिन फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है, जबकि जमीनी हकीकत में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। अब देखना यह होगा कि विभाग कब तक इस आदेश को पूरी तरह लागू कर पाता है और फील्ड स्तर पर नई तैनाती कब तक प्रभावी होती है।

ये भी पढ़े… बिहार विधानसभा में बोले तेजस्वी यादव- ‘एलेक्टेड CM को सेलेक्टेड CM ने हटा दिया’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments