Swati Maliwal on AAP: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने के पीछे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और झूठ की राजनीति के कारण उन्हें ‘आप’ छोड़नी पड़ी।
‘मेरे साथ मारपीट हुई, दबाव बनाया गया’
स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि उनके साथ उनके ही घर में मारपीट करवाई गई और जब उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की तो उन्हें धमकाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वे शिकायत वापस लें। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में भी उन्हें बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया।
Swati Maliwal on AAP: केजरीवाल पर गंभीर आरोप
मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी बताते हुए उन पर पंजाब सरकार को ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में खनन और नशे जैसे मुद्दे बढ़े हैं और इसका जिम्मेदार शीर्ष नेतृत्व है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में अब आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है और फैसले एकतरफा लिए जा रहे हैं।
पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा
भाजपा में शामिल होने को लेकर मालीवाल ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि देश और वैश्विक स्तर पर मोदी की छवि मजबूत है और वे उनके नेतृत्व में काम करना चाहती हैं।
Swati Maliwal on AAP: AAP के भविष्य पर भी जताई आशंका
स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में लगातार असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता और नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। क्या स्वाति मालीवाल के आरोपों से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ेंगी, या पार्टी इस संकट से उबर पाएगी?
ये भी पढ़े… New York: अमेरिका और ईरान फिर बातचीत तो करेंगे, मगर पाकिस्तानी बिचौलियों के जरिये








