Home » नई दिल्ली » BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी का भगवंत मान को करारा जवाब, बोले- ‘तुम पंजाब के साथ गद्दारी…’

BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी का भगवंत मान को करारा जवाब, बोले- ‘तुम पंजाब के साथ गद्दारी…’

भाजपा में शामिल विक्रमजीत साहनी

AAP News: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आरोपों पर जवाब दिया है। साहनी ने कहा कि पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ उन्होंने कोई गद्दारी नहीं की है। वे हमेशा पंजाबियों के लिए काम करते रहेंगे।

पंजाब की पहचान के लिए भाजपा एकमात्र समाधान

पंजाब में विरोध प्रदर्शन और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तीखी टिप्पणियों पर विक्रमजीत सिंह साहनी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि गंभीरता से विचारने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पंजाब और उसकी पहचान के लिए भाजपा ही एकमात्र समाधान है। हम भगवंत मान को कुछ नहीं बोल सकते हैं। वे मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की जनता ने उन्हें चुना है। जनता की जनता बहुत समझदार है। 2027 के चुनाव में वह अपना फैसला देगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं उनकी (सीएम मान) की बात को सही नहीं मानता हूं। हमने पंजाब और पंजाबियों के साथ कोई गद्दारी नहीं की है। हम पहले भी तन-मन और धन से सेवा कर रहे थे। आने वाले समय में इससे भी दस गुना सेवा हम पंजाब के लोगों की करेंगे।

AAP News: किसानों के मुद्दे पर दिया आश्वासन

पंजाब में किसी भी युवा को बेरोजगार नहीं रहने देंगे। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कह चुके हैं कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए पंजाब में स्किल के लिए जितना भी खर्चा होगा, वे पूरा खर्चा उठाएंगे। हम बस यही चाहते हैं। साहनी ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुद्दे पर भी हमें आश्वासन दिया। उन्होंने हम से प्रपोजल मांगे। इसी तरह केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रपोजल मांगे। इसमें कोई दोराय नहीं है कि आंकड़े हमें देने ही पड़ेंगे। अभी पता नहीं पंजाब में कौन सा ब्लैकबॉक्स कॉन्सेप्ट चल रहा है। राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि इसलिए हम पंजाब के लोगों से कोई गद्दारी नहीं कर रहे हैं। पंजाब और पंजाबियों के लिए जान भी हाजिर है। तन-मन-धन से पंजाब के लोगों की सेवा करेंगे।

ये भी पढ़े… केजरीवाल को ‘दिल्ली का रहमान डकैत’ क्यों बता रही BJP? मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी की कड़ी आलोचना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments