Home » पश्चिम बंगाल » दूसरे चरण में BJP का फुल पावर शो! अमित शाह बोले- ‘दीदी के गुंडों’ की अब खैर नहीं

दूसरे चरण में BJP का फुल पावर शो! अमित शाह बोले- ‘दीदी के गुंडों’ की अब खैर नहीं

Bengal Election 2026: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले हिंगलगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी सरकार पर जमकर निशाना साधा और महिलाओं से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

महिलाओं को 3000 रुपये देने का वादा

सभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो हर महिला के खाते में हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “दीदी लोग, आप भाजपा की सरकार बना दो, हम हर महीने आपके खाते में 3000 रुपये भेजेंगे।”

Bengal Election 2026: युवाओं और छात्रों के लिए बड़े ऐलान

उन्होंने बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने 3000 रुपये देने का वादा किया। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही।

किसानों और मछुआरों के लिए योजनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री ने किसानों की सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये करने का दावा किया। साथ ही मछुआरों को भी 9 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया।

Bengal Election 2026: ममता सरकार पर तीखा हमला

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि “दीदी के संरक्षण में गुंडाराज चल रहा है।”

चुनावी रणनीति और दावा

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि पार्टी इस बार 152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। शाह ने कहा कि भाजपा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bengal Election 2026: चुनाव में तेज हुई सियासी लड़ाई

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस रैली के जरिए पार्टी ने महिला, युवा और किसान वोटरों को साधने की कोशिश की है, जिससे राज्य की राजनीति और गर्मा गई है। शाह ने कहा ‘दीदी ने अन्याय किया, हम इनको विधानसभा पहुंचाकर न्याय करने के अभियान की शुरुआत करेंगे.’ उन्होंने फिर कहा सुंदरबन के संदेशखाली में जो बच गए हैं उनके फाइल खोल कर सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे.

ये भी पढ़े… अमेरिका बन गया नरक?” ट्रंप कार्यक्रम में फायरिंग पर प्रियंका चतुर्वेदी ने बोला तीखा हमला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments