Home » उत्तर प्रदेश » कौन है ममता के कैंडिडेट जहांगीर खान को फटकार लगाने वाले योगी के तेज-तर्रार IPS अजय पाल शर्मा?

कौन है ममता के कैंडिडेट जहांगीर खान को फटकार लगाने वाले योगी के तेज-तर्रार IPS अजय पाल शर्मा?

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा

UP News: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में इस समय एक नाम तेजी से सुर्खियों में है- अजय पाल शर्मा। उत्तर प्रदेश कैडर के तेज-तर्रार और सख्त छवि वाले इस आईपीएस अधिकारी की तैनाती चुनाव आयोग द्वारा दक्षिण 24 परगना जैसे संवेदनशील इलाके में ऑब्जर्वर के रूप में की गई है, जिसे अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

ड्यूटी संभालते ही अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में वे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचकर उनके समर्थकों और परिजनों को सख्त चेतावनी देते नजर आते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी भी तरह की चुनावी गड़बड़ी, धमकी या हिंसा की शिकायत मिली, तो कायदे से इलाज किया जाएगा। उनका यह सख्त लहजा साफ तौर पर यह संकेत देता है कि चुनाव आयोग इस बार किसी भी तरह की लापरवाही या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा।

ममता के गढ़ में योगी के 'सिंघम' का VIDEO वायरल, जानें कौन हैं यूपी के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा, जिन पर भड़कीं महुआ मोइत्रा - India TV Hindi

पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। ऐसे में अजय पाल शर्मा जैसे ‘कड़क’ अधिकारी की तैनाती को चुनाव आयोग का बड़ा और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है—कि इस बार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

UP News: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से मिली पहचान

अजय पाल शर्मा का करियर भी उतना ही दिलचस्प है जितनी उनकी कार्यशैली। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले शर्मा ने शुरुआत में डेंटिस्ट (BDS) के रूप में पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी कर पुलिस सेवा को चुना। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली। उत्तर प्रदेश में शामली, नोएडा और रामपुर जैसे जिलों में तैनाती के दौरान अजय पाल शर्मा ने अपराध के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके नाम 100 से अधिक एनकाउंटर दर्ज हैं, जिसने उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ की पहचान दिलाई।

योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में नोएडा के SSP के रूप में उनकी कार्यशैली खासतौर पर चर्चा में रही। अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्ती को लेकर समर्थक जहां उनकी तारीफ करते हैं, वहीं आलोचक इसे लेकर सवाल भी उठाते रहे हैं। फिलहाल, अजय पाल शर्मा प्रयागराज में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जाना इस बात का संकेत है कि चुनाव आयोग संवेदनशील इलाकों में अनुभवी और सख्त अधिकारियों को तैनात कर रहा है।

ये भी पढ़े… योगी के ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ IPS ने TMC उम्मीदवार को दी चेतावनी तो गुस्साए अखिलेश यादव बोले- ‘ये बीजेपी का एजेंट…’