Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ में मेहंदी हसन को बचाने के लिए इस्लामी भीड़ ने किया योगी की पुलिस पर हमला, पिस्टल छीन दरोगा पर तानी, हुआ तगड़ा एक्शन

अलीगढ़ में मेहंदी हसन को बचाने के लिए इस्लामी भीड़ ने किया योगी की पुलिस पर हमला, पिस्टल छीन दरोगा पर तानी, हुआ तगड़ा एक्शन

अलीगढ़ में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला

UP News: अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के नौगवां अर्जुनपुर गांव में वारंटी मेहंदी हसन को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और उनकी सरकारी पिस्टल, मोबाइल व वायरलेस हैंडसेट छीन लिए। इस हमले में दरोगा महेश चंद्र समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थानों की फोर्स और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है। पूरे गांव को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने अब तक तीन महिलाओं और एक युवती सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

38 नामजद, 200 अज्ञात पर केस दर्ज

उप निरीक्षक महेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 38 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जड़ एक प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। स्वर्ण जयंती नगर की कावेरी कॉलोनी निवासी विनीत कुमार वार्ष्णेय ने मेहंदी हसन पर प्लॉट पर अवैध कब्जा और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। ये मामला अदालत में विचाराधीन था। पेशी पर न आने के कारण कोर्ट ने मेहंदी हसन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय भीड़ को उकसाया। आरोप है कि उसने लोगों से पुलिसकर्मियों को जान से मारने तक की बात कही।

UP News: पिस्टल छीनकर दरोगा पर तानी

दरोगा महेश चंद्र के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख पुलिस वीडियो बनाने लगी, तभी आरोपी ने उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर उन्हीं पर तान दी। इसी दौरान अरमान और सलाउद्दीन नामक आरोपियों ने दरोगा को पकड़कर उनका मोबाइल और वायरलेस सेट छीन लिया। भारी पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और लूटी गई पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया। गांव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। करीब 14 साल पहले भी पुलिस टीम पर हमला कर एक इनामी अपराधी को छुड़ा लिया गया था।

मामले में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि वारंट के तहत कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता और हमला किया गया। इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 6 पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गांव में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

ये भी पढ़े… योगी सरकार के प्रयासों से बदली खेती की तस्वीर, ड्रिप इरीगेशन से गन्ना उत्पादन में 25% तक बढ़ोतरी, किसानों की आय में इजाफा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments