Mira Road Attack hindu: मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में सोमवार तड़के एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 4 बजे एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास हुई। यहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन से आरोपी ने पहले धर्म पूछा और फिर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
धर्म पूछकर किया हमला
हमले के दौरान आरोपी ने एक गार्ड से धर्म पूछने के बाद उस पर चाकू से वार किया। इसके बाद वह केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। जब गार्ड ऐसा नहीं कर पाया, तो उस पर भी हमला कर दिया गया। दोनों घायल गार्ड्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Mira Road Attack hindu: ATS को मिले संदिग्ध सबूत
मामले की जांच में महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपी के घर से ISIS से जुड़े नोट्स, एक लैपटॉप और धार्मिक किताबें बरामद की हैं। शुरुआती जांच में यह ‘लोन वुल्फ’ अटैक का मामला माना जा रहा है।
Mira Road Attack hindu: अमेरिका से लौटा, देता था कोचिंग
जांच में सामने आया है कि आरोपी साइंस ग्रेजुएट है और 2000 से 2020 तक अमेरिका में रहा। नौकरी न मिलने पर वह भारत लौट आया और मीरा रोड में रहकर ऑनलाइन केमिस्ट्री की कोचिंग देता था।
कट्टरपंथी बनने के संकेत
जांच एजेंसियों को मिले नोट्स में आरोपी ने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उसने इस हमले को आतंकी संगठन से जुड़ने की दिशा में पहला कदम बताया था।
सीएम का बयान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मामला आत्म-उग्रवादीकरण का प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी कट्टरपंथी बन चुका था और धार्मिक आधार पर हमला करना चाहता था।
जांच जारी
मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी और ATS कर रही हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढे़ : राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, चौथी सुनवाई में कोर्ट से राहत








