Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में कई जगहों पर हिंसक झड़पों के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कहीं भी कमी नजर नहीं आई है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। महिलाओं में विशेष उत्साह है। मतदान के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बीच भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने तो यहां तक दावा किया है कि कई जगहों पर करीब 85 प्रतिशत तक वोटिंग पूरी हो चुकी है।
वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें
राज्य में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी है। बुधवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कुछ बूथों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर भाजपा के पोलिंग एजेंटों पर हमला करने की खबरों पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने हताशा में आकर हिंसा का सहारा लिया है। कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। लेकिन, जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में परिवर्तन लाना है और वोट इसी पर दिया जा रहा है।

Assembly Elections 2026: भाजपा में उत्साह
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मतदाताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है और जिस तरह से मतदान हो रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि लोग निडर होकर मतदान कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूर आएगा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह उनकी पुरानी आदत है। उनकी इस आदत को तोड़ना ही होगा। उन्हें अब कुछ समझ आ गया है, लेकिन कुछ अभी भी बाकी है। उन्होंने कहा कि आज 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछला चरण काफी उत्साहजनक रहा था, और उसमें से हमें लगभग 110 सीटें मिल रही हैं।मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बंगाल की जनता ने अपना मन बना लिया है। डबल-इंजन सरकार के माध्यम से बंगाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जनता 15 साल से टीएमसी के कुशासन से नाराज है, और टीएमसी तथा ममता बनर्जी की विदाई तय है।
Assembly Elections 2026: टीएम पर हिंसा का आरोप
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि 142 सीटों और 40,000 से अधिक बूथों पर मतदान हो रहा है। अब तक, केवल कुछ छोटी-मोटी घटनाओं की ही सूचना मिली है। कुल मिलाकर, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं।
बिहार से जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने राजनीति में गुंडागर्दी को संस्थागत रूप दे दिया है। भाजपा उम्मीदवारों का जिस तरह से टीएमसी कार्यकर्ता टारगेट कर रहे हैं, इसके खिलाफ टीएमसी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। वे ईमानदारी की बात करते हैं, फिर भी एक राजनीतिक दल के उम्मीदवार के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया जा रहा है, और हिंसा को टीएमसी द्वारा राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बंगाल की जनता वहां की सरकार से तंग आ चुकी है। जनता उसके शासन से मुक्ति चाहती है।