Home » धर्म » दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कैसी मूर्ति लाना माना जाता है शुभ

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कैसी मूर्ति लाना माना जाता है शुभ

Lakshmi Ganesha Idols:

Lakshmi Ganesha Idols: दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग हर साल दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्तियां खरीदकर घर लाते हैं। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के लिए मूर्तियां खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

Lakshmi Ganesha Idols: लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां होनी चाहिए अलग-अलग

एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा के मुताबिक, दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि दोनों मूर्तियां आपस में जुड़ी हुई न हों। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दोनों की अलग-अलग मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है।

Lakshmi Ganesha Idols: मिट्टी की मूर्तियां खरीदना माना जाता है शुभ

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, दिवाली की पूजा के लिए मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए घर के लिए मिट्टी की मूर्तियां ही लानी चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि मूर्तियां कहीं से भी खंडित न हों।

मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा के अनुसार:

– मां लक्ष्मी के एक हाथ में कमल का फूल होना चाहिए।
– दूसरे हाथ से मां लक्ष्मी भक्तों को आशीर्वाद देती हुई दिखाई देनी चाहिए।
– मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान होनी चाहिए।
– मूर्ति में मां लक्ष्मी बैठी हुई अवस्था में होनी चाहिए।

भगवान गणेश की मूर्ति में कैसी होनी चाहिए सूंड?

भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक:

– भगवान गणेश की सूंड दाईं ओर होनी चाहिए।
– उनके एक हाथ में मोदक होना चाहिए।
– मूर्ति के साथ उनका वाहन मूषक भी मौजूद होना चाहिए।
– भगवान गणेश की मूर्ति बैठी हुई अवस्था में होनी चाहिए।

मूर्ति खरीदते समय आकार और रंग का भी रखें ध्यान

एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा बताते हैं कि लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते समय उनके आकार और रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। मूर्तियां बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पूरी तरह सफेद या पूरी तरह काले रंग की मूर्तियां खरीदने से बचने की सलाह दी गई है।

Disclaimer: [यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।]

यह भी पढ़े- अदाणी पोर्ट्स ने 2.56 बिलियन यूरो में खरीदी यूरोपीय कंपनी Evos BV, जानें क्यों अहम है यह डील