Home » नई दिल्ली » बिहारियों के साथ बलूचों जैसा सलूक… दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा

बिहारियों के साथ बलूचों जैसा सलूक… दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा

Delhi News

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को गोली मारने की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले पर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव लगातार दिल्ली सरकार से सवाल कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसे पोस्ट को रिट्वीट कर दिया है, जिसमें बिहार के रहने वाले लोगों की तुलना बलूचिस्तान से कर दी है और सभी बिहार के लोगों से एकजुटता की मांग की है।

बिहार के लोगों को प्रताड़ित किया गया  

खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के जाफराकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव में घटी घटना का जिक्र किया। सिंगर का मानना है कि पहले बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है और अब बिहार के रहने वाले बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने एक ट्वीट और रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब लग रहा है कि आप ठीक ही बोल रहे थे, लेकिन अब मुंह पर दही जमा के कोई फायदा नहीं। हर बिहारी मिलकर ऐसा मिसाल पैदा करे कि आगे से कोई अपने मन में भी दिल्ली वाला घृणित कार्य करने का सोचे तो रूह काप जाए, हाथ जोड़ कर विनीति है सब बिहारी से – विचारधारा कोई भी हो, इस मुद्दे पर इक्कठा हो जाइए।’ भोजपुरी सिंगर ने संजीव सिंह नाम के यूजर के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसपर लिखा है, “पाकिस्तान बलूचों और पश्तून लोगों के साथ जो करता है, भारत बिहारियों के साथ वही करता है।

सिंगर ने ट्वीट का खुला समर्थन किया है। इससे पहले भी उन्होंने घटना को लेकर कई ट्वीट डाले थे और घटना को बिहारी होने की सजा बताया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज पर आरोप है कि उसने पहले नाम पूछा और बिहार का निवासी होने पर आगबबूला होकर गोली चला दी। घटना में पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथ मौजूद उसका दोस्त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।

ये भी पढ़े… हरदोई में PM मोदी ने सेट किया 2027 चुनाव का माहौल, सपा पर तंज कस कहा- ‘यूपी को सतर्क रहना होगा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments