Home » नई दिल्ली » MCD ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदे सस्पेंड ASI, बहाली न होने से थे परेशान, हुई मौत

MCD ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदे सस्पेंड ASI, बहाली न होने से थे परेशान, हुई मौत

MCD दफ्तर की तीसरी मंजिल से कूदकर ASI ने दी जान

Delhi MCD: दिल्ली से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां राजधानी के शाहदरा उत्तरी जोन स्थित नगर निगम (एमसीडी) कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निलंबित एएसआई ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान राजकुमार सोलंकी के रूप में हुई है, जो निगम के डेम्स विभाग में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब छह महीने से निलंबित चल रहे थे और इसी वजह से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे।

बहाली का इंतजार कर रहे थे राजकुमार

सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार सोलंकी लंबे समय से अपनी बहाली का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बार-बार प्रयासों के बावजूद उन्हें दोबारा सेवा में नहीं लिया जा रहा था। इस लगातार उपेक्षा और अनिश्चितता ने उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला। माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Delhi MCD: मामले की जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के अनुसार, राजकुमार सोलंकी को तत्कालीन निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने निलंबित किया था। गौरतलब है कि अभिषेक मिश्रा को कुछ ही सप्ताह पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिससे यह मामला और भी सवालों के घेरे में आ गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या राजकुमार सोलंकी ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं। इस घटना ने न केवल निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरकार एक कर्मचारी को इस हद तक पहुंचाने वाली परिस्थितियां क्या थीं।

ये भी पढ़े… ‘सिंडिकेट और घुसपैठियों’ पर सवाल… भाजपा ने ‘बंगाल फतह’ के लिए ऐसे की घेराबंदी, अब 4 मई का इंतजार किसके सिर सजेगा ताज?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments