Home » Uncategorized » बेंगलुरु में बारिश का कहर: एक रात में डूब गई 5000 किताबें, ‘बुकवर्म’ का दर्द देख पिघला इंटरनेट

बेंगलुरु में बारिश का कहर: एक रात में डूब गई 5000 किताबें, ‘बुकवर्म’ का दर्द देख पिघला इंटरनेट

Bengluru news: सोचिए… जिस जगह से ज्ञान मिलता हो, वही जगह पानी में डूब जाए। बेंगलुरु की मशहूर बुकस्टोर ‘बुकवर्म’ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और तस्वीरें दिल तोड़ देने वाली हैं।

बेंगलुरु में बारिश ने मचाई तबाही

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार रात हुई भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों को पानी-पानी कर दिया। इस बाढ़ का सबसे दर्दनाक असर चर्च स्ट्रीट पर स्थित मशहूर बुकस्टोर ‘द बुकवर्म’ पर देखने को मिला, जहां हजारों किताबें पानी में बह गईं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में दुकान के अंदर किताबें पानी में तैरती दिखीं, जबकि बाहर ओले गिरते नजर आए।

Bengluru news: एक झटके में खत्म हुआ हजारों किताबों का स्टॉक

दुकान के मालिक कृष्णा के मुताबिक, इस बाढ़ में करीब 4,000 से 5,000 किताबें खराब हो गईं। हालात इसलिए और खराब हो गए क्योंकि गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही दुकान में नया स्टॉक मंगाया गया था, जो अब लगभग पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

Bengluru news: “कुछ बचाने की कोशिश करेंगे” – मालिक का दर्द

कृष्णा ने बताया कि वे कुछ किताबों को धूप में सुखाकर कम कीमत पर बेचने की कोशिश करेंगे, ताकि थोड़ा नुकसान कम हो सके। लेकिन सच्चाई ये है कि बड़ी संख्या में किताबें इतनी खराब हो चुकी हैं कि उन्हें फेंकना ही पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल रिसाइकिल्ड पेपर का इस्तेमाल बढ़ गया है, जो पानी को बिल्कुल नहीं झेल पाता। खासकर Asterix और Obelix जैसी कॉमिक्स, जो ऑयल-बेस्ड पेपर पर छपती हैं, पूरी तरह खराब हो गईं।

सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन

Bengluru news: इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का दिल पिघल गया। कई यूजर्स ने दुकान के लिए सहानुभूति जताई और लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त किताबें खरीदकर ‘बुकवर्म’ की मदद करें। कुछ लोगों ने कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट का उदाहरण भी दिया, जहां पिछले साल बाढ़ के बाद “वेट बुक फेयर” आयोजित किया गया था और लोगों ने बढ़-चढ़कर किताबें खरीदकर दुकानदारों को सहारा दिया था।

क्या फिर खड़ा हो पाएगा ‘बुकवर्म’?

Bengluru news: फिलहाल सवाल यही है कि क्या यह प्यारी सी बुकस्टोर फिर से पहले जैसी बन पाएगी? लेकिन जिस तरह लोगों का सपोर्ट मिल रहा है, उससे उम्मीद जरूर जगी है कि किताबों का ये ठिकाना फिर से आबाद होगा।

 

ये भी पढ़े: मुरादाबाद में मुस्लिम युवक ने की बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments