Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Puneet Superstar, जिन्हें ‘लॉर्ड पुनीत’ के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर अपने विवादित कंटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने न सिर्फ लोगों को हैरान किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर कंटेंट की गिरती गुणवत्ता और ‘व्यूज़ के लिए कुछ भी’ करने की मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में क्या?
वायरल वीडियो में पुनीत एक गंदे नाले में उतरते हुए दिखाई देते हैं और इसे मज़ाक में ‘नाला कैफे’ नाम देते हैं। वह दावा करते हैं कि वह यहां छोले-कुलचे खाने आए हैं। वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आता है, जब वह खाने को नाले के गंदे पानी में डुबोकर खाते नजर आते हैं। इस दृश्य ने दर्शकों में घिन और गुस्से दोनों की प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह का कंटेंट सिर्फ सस्ती लोकप्रियता और व्यूज़ पाने के लिए बनाया जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि आज के दौर में कुछ क्रिएटर्स ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, चाहे उससे समाज या देश की छवि पर नकारात्मक असर ही क्यों न पड़े।
मानती हूं सोशल मीडिया influencer क़ा दौर है, और लोग अच्छी कमाई कर लेते हैँ पर…….
इस हद तक जाकर नाले में डुबकी लगाना और गंदे पानी का सेवन करना 🤮… ये तो सरासर जाहिलियत है, कहीं कोई ऐसी वैसी बीमारी हो गयी तो लेने के देने भी पड़ सकते है… pic.twitter.com/OfbT2F2vdW
— Nalini (@Nalini9452) April 28, 2026
Viral Video: व्यूज़ के लिए कुछ भी
कुछ यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियम लागू होते, तो ऐसे कंटेंट पर रोक लग सकती थी। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग पुनीत का बचाव करते भी नजर आए। उनका कहना है कि भले ही उनका अंदाज अजीब हो, लेकिन वह कई बार जरूरतमंदों की मदद करते हुए भी देखे गए हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या सोशल मीडिया पर व्यूज़ और वायरल होने की होड़ ने कंटेंट की मर्यादा को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि लोगों के बीच इस बात पर तीखी बहस जारी है कि वायरल होने की इस दौड़ में आखिर सीमाएं कहां तय की जानी चाहिए।
ये भी पढ़े… ‘या अल्लाह, रसगुल्ला, दही भल्ला…’ डायलॉग पर भारती सिंह-शेखर सुमन को HC ने दी बड़ी राहत








