Home » नई दिल्ली » दिल्ली में जज की मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, वजह अब तक साफ नहीं

दिल्ली में जज की मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, वजह अब तक साफ नहीं

Delhi judge suicide: राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सफदरजंग इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। फिलहाल इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

दोपहर में मिली सूचना, परिवार ने दी खबर

पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जानकारी शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे मिली। बताया जा रहा है कि परिवार के किसी सदस्य ने ही पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Delhi judge suicide: फोरेंसिक टीम मौके पर, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जज अमन कुमार शर्मा फंदे से लटके हुए पाए गए। दिल्ली पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए मामले को आत्महत्या के तौर पर दर्ज कर लिया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

Delhi judge suicide: कानूनी जगत में शोक की लहर

जज की अचानक मौत की खबर से दिल्ली के कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी वकीलों और न्यायिक अधिकारियों में इस घटना को लेकर हैरानी और दुख का माहौल है।

डिस्क्लेमर:

Delhi judge suicide: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है। आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा TISS iCALL (022-25521111, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक) पर भी सहायता उपलब्ध है।

 

ये भी पढ़ें: जनगणना 2027 का बड़ा प्लान: यूपी के हर घर तक पहुंचेगी टीम, 33 सवालों से होगी जानकारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments