Home » एक्सक्लूसिव » तृषा कृष्णन के बर्थडे पर ‘लेडी लक’ बनीं थलपति विजय की जीत, मंदिर दर्शन के बाद CM बनने की चर्चा तेज

तृषा कृष्णन के बर्थडे पर ‘लेडी लक’ बनीं थलपति विजय की जीत, मंदिर दर्शन के बाद CM बनने की चर्चा तेज

Thalapathy Vijay Trisha:

Thalapathy Vijay Trisha: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) पहली बार चुनाव लड़ते हुए बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। दोपहर 1 बजे तक पार्टी 108 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।

 CM बनने की राह पर विजय

चुनावी रुझानों के मुताबिक, विजय के मुख्यमंत्री बनने की संभावना मजबूत हो गई है। राज्य में पारंपरिक दलों के बीच TVK की यह बढ़त एक नई राजनीतिक शुरुआत का संकेत मानी जा रही है।

 तृषा कृष्णन का बर्थडे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड

इसी बीच तृषा कृष्णन भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। 4 मई को अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर तृषा तिरुपति मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

Thalapathy Vijay Trisha: विजय-तृषा की दोस्ती पर फिर चर्चा तेज

तृषा और विजय की करीबी दोस्ती पहले से चर्चा में रही है। चुनावी नतीजों और तृषा के जन्मदिन के एक साथ आने से सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को जोड़कर देख रहे हैं। तृषा को विजय के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया, जिससे चर्चाएं और तेज हो गईं।

Thalapathy Vijay Trisha:
Thalapathy Vijay Trisha:

Thalapathy Vijay Trisha: निजी जिंदगी भी बनी चर्चा का विषय

दिसंबर 2025 में विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी दी थी, जिसके बाद तृषा के साथ उनके रिश्तों को लेकर चर्चाएं और बढ़ गईं। इसके बाद से दोनों की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

फैंस बोले ‘बर्थडे गिफ्ट में मिली जीत’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस तृषा की मंदिर यात्रा को विजय की जीत से जोड़ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद विजय के लिए शुभ साबित हो रहा है।

 फिल्म ‘लियो’ से फिर साथ आए थे दोनों

वर्ष 2023 में लियो फिल्म के जरिए विजय और तृषा करीब 15 साल बाद साथ नजर आए थे। इस फिल्म की सफलता के बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई थी।

यह भी पढे़ : जम्मू में चला बुलडोजर: JDA का बड़ा एक्शन, 15 से ज्यादा अवैध ढांचे ध्वस्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments