Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल हिंसा पर बड़ा कदम: ज्ञानेश कुमार का सख्त निर्देश, तुरंत हों गिरफ्तारियां

बंगाल हिंसा पर बड़ा कदम: ज्ञानेश कुमार का सख्त निर्देश, तुरंत हों गिरफ्तारियां

BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद बढ़ती हिंसा और तनाव के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हिंसा, तोड़फोड़ या उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी की जाए।

प्रशासन को अलर्ट, गश्त बढ़ाने के निर्देश

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय बलों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। साथ ही जिलों के डीएम और एसपी को लगातार गश्त करने और हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

BENGAL ELECTION: न्यूटाउन में कार्यकर्ता की हत्या से बढ़ा तनाव

हिंसा के बीच न्यूटाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

कई जिलों में झड़प और आगजनी

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आई हैं। हावड़ा के जगतबल्लभपुर में एक पार्टी कार्यालय में आगजनी हुई, जबकि कोलकाता के हॉग मार्केट इलाके में भी बवाल हुआ। इसके अलावा जलपाईगुड़ी, दक्षिण 24 परगना और आसनसोल में भी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें सामने आई हैं।

BENGAL ELECTION: राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

राजनीतिक बयानबाजी भी चरम पर है। ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं और इस्तीफा देने से इनकार किया है। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें संविधान का सम्मान करते हुए पद छोड़ने की नसीहत दी है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े… ₹23,437 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी, बोले नरेंद्र मोदी- अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments