Home » राष्ट्रीय » ₹23,437 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी, बोले नरेंद्र मोदी- अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

₹23,437 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी, बोले नरेंद्र मोदी- अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

PM CABINET MEETING: नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेलवे की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब ₹23,437 करोड़ की लागत वाली इन योजनाओं से देश में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

6 राज्यों के 19 जिलों को फायदा

इन परियोजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 19 जिलों को मिलेगा। इससे करीब 4,000 गांवों और लगभग 83 लाख लोगों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

PM CABINET MEETING: कौन-कौन सी परियोजनाएं शामिल

इन तीन प्रमुख मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं: नागदा–मथुरा थर्ड और फोर्थ लाइन, गुंटकल–वाडी थर्ड और फोर्थ लाइन एंव बुरहवाल–सीतापुर थर्ड और फोर्थ लाइन और इनके जरिए करीब 901 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही तेज और सुगम होगी।

पर्यटन और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा

इन परियोजनाओं से महाकालेश्वर मंदिर, रणथंभौर नेशनल पार्क, केवलादेव नेशनल पार्क, मथुरा, वृंदावन और नैमिषारण्य जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

PM CABINET MEETING: माल ढुलाई और पर्यावरण को फायदा

रेलवे के अनुसार, इन योजनाओं से हर साल करीब 60 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी और लगभग 37 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

पीएम गति शक्ति प्लान के तहत विकास

ये सभी परियोजनाएं पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। कुल मिलाकर, इन रेलवे परियोजनाओं से देश में व्यापार, पर्यटन और आवागमन तीनों क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े… बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: MP में एक साथ कई IPS अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments