Home » राजनीति » बहुमत से 6 कदम दूर विजय, शपथ पर सस्पेंस बरकरार

बहुमत से 6 कदम दूर विजय, शपथ पर सस्पेंस बरकरार

Tamilnadu politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद TVK प्रमुख और अभिनेता विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हालांकि, उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विजय कल शपथ ले सकते हैं, लेकिन मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इसकी संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।

बहुमत के आंकड़े पर अटकी बात

राज्यपाल आर.एन. आर्लेकर से मुलाकात के दौरान विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने साफ कहा कि स्थिर सरकार के लिए 118 विधायकों का समर्थन पत्र जरूरी होगा।

Tamilnadu politics: अभी 112 विधायकों का ही समर्थन

विजय ने राज्यपाल को 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है। दरअसल, TVK के पास अपने 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 विधायकों का समर्थन दिया है। ऐसे में अभी भी बहुमत के आंकड़े से 6 विधायक कम हैं।

Tamilnadu politics: सहयोगियों पर टिकी नजर

अब विजय की नजर अन्य पार्टियों के समर्थन पर टिकी है। VCK के 2 विधायक गुरुवार को समर्थन पर फैसला लेंगे, लेफ्ट के 4 विधायक 8 मई तक अपना रुख साफ करेंगे, PMK के 4 विधायक विजय से मिले जरूर हैं, लेकिन अभी तक समर्थन पत्र नहीं दिया।

शपथ से पहले नंबर गेम जरूरी

Tamilnadu politics: राज्यपाल से मुलाकात के बाद विजय ने कुछ और समय मांगा है ताकि वह बहुमत का आंकड़ा पूरा कर सकें। साफ है कि जब तक 118 का जादुई आंकड़ा नहीं मिलता, तब तक शपथ ग्रहण टल सकता है।

 

 

ये भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी घमासान, जेडीयू ने मांगे 16 मंत्री पद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments