Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल DGP का बड़ा खुलासा, चुनाव बाद हिंसा में 200 FIR, 433 गिरफ्तारियां

पश्चिम बंगाल DGP का बड़ा खुलासा, चुनाव बाद हिंसा में 200 FIR, 433 गिरफ्तारियां

West bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा को लेकर राज्य के डीजीपी सिद्धिनाथ गुप्ता ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि आसनसोल, कूचबिहार और बारुईपुर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ताजा हालात फिलहाल शांत बताए जा रहे हैं और आज किसी नई झड़प की सूचना नहीं मिली है।

200 FIR, 433 गिरफ्तारियां, 1100 एहतियाती कार्रवाई

डीजीपी के मुताबिक, अब तक हिंसा से जुड़े करीब 200 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने 433 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1,100 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों का जॉइंट कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

West bengal: नानूर और न्यूटाउन में 2 की मौत

हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ विवाद के बाद उन्हें बुरी तरह पीटा गया। घटना के बाद गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जवाबी हमला भी किया, जिसके चलते इलाके में तनाव बढ़ गया और केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा। वहीं, नानूर के संतोषपुर गांव में टीएमसी नेता अबीर शेख की झड़प के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, दो गुटों के बीच बहस के बाद यह घटना हुई।

West bengal: ममता की Z+ सुरक्षा बरकरार

डीजीपी ने साफ किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की Z+ सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को अन्य ड्यूटी के लिए जरूर हटाया गया है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

अभिषेक बनर्जी के घर से अतिरिक्त सुरक्षा हटी

West bengal: इस बीच, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास और दफ्तर के बाहर से अतिरिक्त पुलिस तैनाती हटा ली गई है। हालांकि उनकी ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी घमासान, जेडीयू ने मांगे 16 मंत्री पद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments