Satna jail wedding: मध्य प्रदेश के छतरपुर और सतना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सतना सेंट्रल जेल की सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून ने उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी धर्मेंद्र सिंह से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।
जेल में ड्यूटी के दौरान हुई दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह हत्या के मामले में सतना केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वहीं फिरोजा खातून जेल में वारंट इंचार्ज के तौर पर तैनात थीं। ड्यूटी के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
Satna jail wedding: हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी
दोनों ने छतरपुर जिले के लवकुशनगर में हिंदू परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई। शादी की सबसे खास बात यह रही कि मुस्लिम महिला अधिकारी के परिवार वाले इस रिश्ते से नाराज थे और समारोह में शामिल नहीं हुए। ऐसे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर फिरोजा खातून का कन्यादान किया।
Satna jail wedding: “मोहब्बत का कोई मजहब नहीं”
इस शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग इसे प्यार और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। जेल की जिम्मेदार अधिकारी रही फिरोजा खातून ने अपने निजी जीवन में समाज और धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर फैसला लिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है।
जेल में भी बना चर्चा का विषय
Satna jail wedding: शादी की खबर सामने आने के बाद सतना केंद्रीय जेल में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जेल कर्मचारियों से लेकर कैदियों तक सभी इस जोड़ी को लेकर बातें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की नाराजगी के बावजूद साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: सोमनाथ भारत की आस्था और संस्कृति का अमर प्रतीक : धामी








