8 May Panchang: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग के पांच मुख्य अंग तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र किसी भी दिन के शुभ और अशुभ समय को तय करते हैं। 8 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन कई खास और शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।
सूर्योदय, सूर्यास्त और तिथि का समय
इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 1 मिनट पर होगा। षष्ठी तिथि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन षष्ठी तिथि ही मान्य रहेगी।

उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का संयोग
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा। इस दिन शुभ योग और वणिज करण का भी संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में लाभकारी माना जाता है।
8 May Panchang: सर्वार्थ सिद्धि योग का मिलेगा विशेष लाभ
शुक्रवार का सबसे खास योग सर्वार्थ सिद्धि योग माना जा रहा है। यह योग रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 9 मई की सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।
रवि योग सुबह 5 बजकर 35 मिनट से रात 9 बजकर 20 मिनट तक पूरे दिन प्रभावी रहेगा। माना जाता है कि इस योग में किए गए काम तेजी से पूरे होते हैं और सकारात्मक परिणाम देते हैं।

विजय मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त का शुभ समय
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। यह समय नए काम शुरू करने, यात्रा करने या महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए शुभ माना जाता है।
वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त भी शुभ कार्यों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अमृत काल दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से शाम 4 बजकर 1 मिनट तक प्रभावी रहेगा।
भद्रा और राहुकाल में रखें सावधानी
अगर अशुभ समय की बात करें तो भद्रा दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 9 मई की रात 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा राहुकाल सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यमगंड दोपहर 3 बजकर 39 मिनट से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक प्रभावी रहेगा। वहीं दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें…सीतापुर में चोरी का अनोखा मामला, मशीन चुराने से पहले चोर ने छोड़ा लेटर








