Home » Uncategorized » ‘जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगे’, शुभेंदु अधिकारी के चयन के बाद अमित शाह का बड़ा बयान

‘जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगे’, शुभेंदु अधिकारी के चयन के बाद अमित शाह का बड़ा बयान

West bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है। अब वह कल सुबह पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस फैसले के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कोलकाता के Biswa Bangla Convention Centre में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भरोसा जताया है और अब पार्टी की जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

अमित शाह ने जनता का जताया आभार

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय और हिंसा के माहौल के बावजूद बीजेपी को प्रचंड जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना अब पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शाह ने कहा कि लंबे समय तक वामपंथी शासन और फिर ममता बनर्जी सरकार के दौरान राज्य में ऐसा माहौल बना दिया गया था, जहां लोगों के लिए खुलकर अपनी राय रखना आसान नहीं था। इसके बावजूद जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया।

West bengal: ‘सोनार बांग्ला’ के लक्ष्य की बात

बीजेपी नेताओं ने अपने भाषण में “सोनार बांग्ला” के विजन को आगे बढ़ाने की बात कही। अमित शाह ने कहा कि अब राज्य में विकास, कानून व्यवस्था और जनता के भरोसे को मजबूत करने पर पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जनता ने पार्टी पर जो भरोसा दिखाया है, उसे किसी भी हालत में टूटने नहीं देना है।

शुभेंदु अधिकारी के सामने बड़ी चुनौती

West bengal: Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने और चुनाव के दौरान उठे हिंसा व राजनीतिक तनाव के मुद्दों को संभालने की होगी। बीजेपी इसे बंगाल की राजनीति में “ऐतिहासिक बदलाव” के तौर पर देख रही है।

 

 

ये भी पढ़े: Hormuz Strait पर ईरान का नया दांव! क्या खत्म होने वाला है डॉलर का दबदबा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments