Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » चुनाव खत्म होते ही याद आया संकट? PM मोदी की अपील पर बरसे अखिलेश यादव बोले – ‘देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा’

चुनाव खत्म होते ही याद आया संकट? PM मोदी की अपील पर बरसे अखिलेश यादव बोले – ‘देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा’

UP NEWS: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील पर तीखा हमला बोला है, जिसमें देशवासियों से सोना कम खरीदने और ईंधन की खपत घटाने की बात कही गई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार को अचानक संकट याद आ गया है।

‘देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध संकट के बीच देशवासियों से सोना नहीं खरीदने और तेल की खपत कम करने की अपील की है, जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही पीएम मोदी को संकट याद आ गया हैं. अगर बीजेपी के लोग सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो अपनी नाकामी स्वीकार करें और देश को बर्बाद न करें.

UP NEWS: सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश के लिए असली संकट सिर्फ भाजपा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इतनी पाबंदियां लगानी पड़ रही हैं तो फिर ‘पंच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ का दावा कैसे पूरा होगा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के हाथ से आर्थिक हालात की लगाम छूट चुकी है और डॉलर लगातार मजबूत होता जा रहा है।

सोना खरीदने की अपील पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने कहा कि सोना नहीं खरीदने की सलाह आम जनता को नहीं, बल्कि भाजपा के भ्रष्ट नेताओं को दी जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पहले ही महंगाई से परेशान है और सोना खरीदने की स्थिति में नहीं है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग काली कमाई को सोने में बदलने में लगे हुए हैं।

UP NEWS: ‘सारी पाबंदियां जनता के लिए ही क्यों?’

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने हजारों चार्टर उड़ानें भरीं, बड़े होटलों में ठहरे और जमकर संसाधनों का इस्तेमाल किया, तब बचत की बात क्यों नहीं की गई। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में ईंधन बचाना चाहती थी तो चुनाव प्रचार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जा सकता था।

सरकार पर असफलता का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अपील से बाजार में डर, मंदी और आर्थिक अस्थिरता का माहौल बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विदेश नीति और घरेलू नीति दोनों मोर्चों पर विफल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अगर हालात संभाल नहीं पा रही है तो अपनी नाकामी स्वीकार करे, लेकिन देश को आर्थिक संकट की ओर धकेले।

ये भी पढ़े… न्यायपालिका पर हमला! CJI के नाम से वायरल फेक बयान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments