Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » आखिरी ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा! एक ओवर… 6 गेंद और पूरा रोमांच! आखिरी पल तक सांसें थाम देने वाला मैच

आखिरी ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा! एक ओवर… 6 गेंद और पूरा रोमांच! आखिरी पल तक सांसें थाम देने वाला मैच

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए करो या मरो मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

मुंबई ने बनाए 166 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 166 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी संभाली, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अहम रन बचाए।

RCB vs MI: 15 रन और फिर शुरू हुआ असली रोमांच

167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला फंस गया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा गेंदबाज राज बावा को जिम्मेदारी सौंपी।

वाइड, नो बॉल और टूटा बल्ला

ओवर की पहली गेंद वाइड रही, जबकि दूसरी गेंद नो बॉल निकली। इसी दौरान रोमारियो शेफर्ड का बल्ला टूट गया, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया। फ्री हिट पर आरसीबी को सिर्फ एक रन मिला, लेकिन दबाव मुंबई पर लगातार बढ़ता गया। इसके बाद राज बावा ने दो और वाइड फेंक दीं।

RCB vs MI: भुवनेश्वर का छक्का और आखिरी गेंद का रोमांच

हालांकि राज बावा ने रोमारियो शेफर्ड को आउट कर मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन अगली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कवर के ऊपर शानदार छक्का जड़ दिया। अब आखिरी दो गेंदों पर आरसीबी को तीन रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर भुवनेश्वर ने स्ट्राइक रासिक सलाम को दे दी।

अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे। रसिक ने गेंद को सीधे गेंदबाज की तरफ खेला, लेकिन गेंद राज बावा के हाथों से निकलकर लॉन्ग ऑन की ओर चली गई। इसी बीच रसिक ने तेजी से दौड़कर दूसरा रन पूरा किया। विकेटकीपर ने रन आउट की कोशिश की, लेकिन रसिक की शानदार डाइव ने आरसीबी को यादगार जीत दिला दी।

ये भी पढ़े… केरल में बुरी तरह फंस गई कांग्रेस,  मुख्यमंत्री तय करने में छूटे आलाकमान के पसीने 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments