Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को लेकर गंभीर मंथन कर रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग आवास पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी कामकाज में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
PM मोदी की अपील के बाद तेज हुई तैयारी
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई व्यवस्थाओं पर विचार शुरू किया है। सरकार इस बात का आकलन कर रही है कि जरूरत पड़ने पर स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई और दफ्तरों में रिमोट वर्क सिस्टम कैसे लागू किया जा सकता है।
Yogi Adityanath: अधिकारियों को दिए जा सकते हैं निर्देश
बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता और प्रशासनिक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों को जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं, ताकि किसी भी स्थिति में शिक्षा और सरकारी कामकाज प्रभावित न हो।
Yogi Adityanath: डिजिटल सिस्टम मजबूत करने पर जोर
सरकार ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म, इंटरनेट कनेक्टिविटी और वर्चुअल मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने पर भी फोकस कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी विभागों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।
यह भी पढे़ : पाकिस्तान में बड़ा सुसाइड ब्लास्ट खैबर पख्तूनख्वा में धमाके से दहला बाजार, 8 की मौत; कई घायल








