Ghaziabad News: हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक नया वीडियो सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। यह वीडियो उस घटना के बाद जारी किया गया, जिसमें भंडारे के दौरान एक मुस्लिम युवक से प्लेट छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। करीब 3 मिनट 44 सेकेंड के वीडियो में पिंकी चौधरी ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए कई विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मुस्लिम समुदाय की आलोचना से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब हिंदू समाज के लोग उनके विरोध में बोलते हैं तो उन्हें दुख होता है।
समाज की सुरक्षा जैसे मुद्दों का जिक्र
वीडियो में उन्होंने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे, धार्मिक आयोजनों और समाज की सुरक्षा जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका मकसद हिंदू समाज और बहन-बेटियों की सुरक्षा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह आगे भी अपने विचारों पर कायम रहेंगे। दरअसल, 8 मई को भंडारे के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में पिंकी चौधरी एक मुस्लिम युवक से प्लेट छीनते दिखाई दिए थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं और कई लोगों ने उनके व्यवहार की आलोचना की थी। इसी विवाद के बीच पिंकी चौधरी ने नया वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। हालांकि वीडियो में दिए गए कुछ बयानों को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
भंडारे को लेकर जितने भी हिंदू मेरा विरोध कर रहे हैं आने वाले समय में पाकिस्तान में जिस प्रकार हिंदू की स्थिति है, ऐसी स्थिति भारत में भी हिंदू की होने वाली है। pic.twitter.com/3aTIE5SoBd
— Pinki Bhaiya (@BHUPENDER_HRD) May 11, 2026
Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए, जबकि कई यूजर्स ने बयानबाजी को समाज में तनाव बढ़ाने वाला बताया। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़े… महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता में पड़े कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अमित शाह को पत्र लिख की ये बड़ी मांग…








