Home » राष्ट्रीय » लाड़ली बहनों को मोहन यादव का तोहफा, खातों में भेजे 1500 रुपये

लाड़ली बहनों को मोहन यादव का तोहफा, खातों में भेजे 1500 रुपये

Mp Ladli Behna:

Mp Ladli Behna: मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित लाड़ली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खातों में मासिक सहायता राशि अंतरित की। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से योजना की 36वीं किश्त के रूप में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपए की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

सिंगल क्लिक से खातों में पहुंची सहायता राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक योजना के माध्यम से महिलाओं को हजारों करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 296 करोड़ रुपए की लागत वाले 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Mp Ladli Behna: कार्यक्रम में दिखा अलग अंदाज

मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चियों पर पुष्प वर्षा की और पारंपरिक लाठी कला का प्रदर्शन कर रहे बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी लाठी घुमाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने गौ-पूजन किया और कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Mp Ladli Behna: कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के सम्मान की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि लाड़ली बहना योजना केवल चुनाव तक सीमित रहेगी, लेकिन सरकार ने इसे निरंतर जारी रखकर अपने संकल्प को साबित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार अब तक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 46 हजार करोड़ रुपए की राशि भेज चुकी है, जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल को मिलाकर यह आंकड़ा 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है।

ये भी पढ़ें…पीएम मोदी ने काफिला छोटा कर दिया बड़ा संदेश, संसाधन बचत पर जोर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments